विज्ञापन
This Article is From May 30, 2014

गैंगरेप पीड़िताओं के परिवार से आज मिलेंगे राहुल

गैंगरेप पीड़िताओं के परिवार से आज मिलेंगे राहुल
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के बदायूं जाएंगे और सामूहिक दुष्कर्म की दो पीड़िताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पार्टी सू़त्रों ने यह जानकारी दी।

इस घटना को लेकर भारी विरोध हो रहा है और आज दो कांस्टेबलों को बर्खास्त कर दिया गया तथा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने वादा किया है कि दोषियों को दंडित करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत गठित की जाएगी।

यह कार्रवाई लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद एक वृक्ष पर उनका शव लटकते हुए पाए जाने के तीन दिन बाद की गई है।

दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी दी गई।

दोनों लड़कियों की उम्र 14 और 15 वर्ष थी और वे रिश्तेदार थीं। दोनों 27 मई की रात से अपने घर से लापता थी। अगली सुबह उनके शव को गांव के उसहैत इलाके के एक वृक्ष से लटका पाया गया।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, कांग्रेस, यूपी, बदायूं, गैंगरेप केस, Rahul Gandhi, Gangrape Case, Badaun