कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार मोदी सरकार (Modi Government) पर किसानों के प्रदर्शन और महंगाई के मुद्दे को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं. आज उन्होंने किसानों का समर्थन करने वाले अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर हुई आईटी के रेड को लेकर सरकार को घेरा है. बता दें कि ट्विटर पर भी सुबह से ही #ModiRaidsProFarmers ट्रेंड कर रहा था. इसी पर राहुल गांधी ने हिन्दी के मुहावरों के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने तीन मुहावरों के जिक्र किया है. पहला हैृ उँगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार IT Dept-ED-CBI के साथ ये करती है. दूसरे में उन्होंने लिखा है- भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया और तीसरा- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इमरजेंसी एक भूल थी, ये मेरी दादी ने भी माना था : राहुल गांधी
बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई कर चोरी के मामले में की जा रही है.इनकम टैक्स के सेक्शन 132 के तहत ये छापेमारी की गई .मुंबई और पुणे के 20 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की गई. अनुराग कश्यप और तापसी से पुणे के एक होटल में पूछताछ भी की गई. सूत्रों के मुताबिक- इस छापेमारी और पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि ये सेलिब्रिटीज कितना कमाते हैं और इन्हें किनके जरिये बिजनेस मिलता है.
इस छापेमारी के बाद मोदी सरकार पर कुछ लोगों ने ये सवाल भी उठाया कि सरकार किसानों का समर्थन करने वालों को जानबूझकर परेशान कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. इसके बाद ट्विटर पर #ModiRaidsProFarmers ट्रेंड करने लगा, जिसमें सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं