गोवा पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा है. ममता ने कहा है कि मोदीजी इतने ताकतवर सिर्फ कांग्रेस की वजह से हो गए हैं. ममता बनर्जी गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंची हैं. ममता ने विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फारवर्ड पार्टी (Goa Forward Party) से गठबंधन की पुष्टि भी की है. ममता ने कहा कि कांग्रेस के कारण पीएम मोदी (PM Modi) और बीजेपी इतनी ताकतवर हो गई है और कांग्रेस उनके लिए प्रचार करने के तौर पर काम कर रही है.
'नहीं चलेगी दिल्ली की दादागिरी, आपसे कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं' : BJP पर बरसीं ममता बनर्जी
उन्होंने गोवा में कांग्रेस के साथ किसी भी चुनावी गठबंधन न करने का संकेत दिया है. ममता ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत को समझने में नाकाम रही है. उन्होंने बीजेपी का सामना करने के लिए सक्षी क्षेत्रीय दलों को एकजुट होने की अहमियत पर जोर दिया ताकि देश के संघीय ढांचे को मजबूत किया जा सके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ममता बनर्जी ने कहा, "मोदीजी और ताकतवर होने जा रहे हैं और इसका कारण कांग्रेस है. कांग्रेस बीजेपी की टेलीविजन रेटिंग्स पार्टी बन गई है. अगर वो कोई फैसला नहीं लेते हैं तो देश को नुकसान पहुंचेगा. लेकिन देश को सहन क्यों करना चाहिए। देश के पास पर्याप्त अवसर हैं." ममता बनर्जी ने कहा, "मोदीजी और ताकतवर होने जा रहे हैं और इसका कारण कांग्रेस (Congress) है. कांग्रेस बीजेपी की टेलीविजन रेटिंग्स पार्टी बन गई है. अगर वो कोई फैसला नहीं लेते हैं तो देश को नुकसान पहुंचेगा. लेकिन देश को सहन क्यों करना चाहिए। देश के पास पर्याप्त अवसर हैं."
तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सुप्रीमो गोवा में पार्टी का प्रचार करने पहुंची हैं. टीएमसी ने गोवा फारवर्ड पार्टी से गठबंधन किया है, जिसके मुखिया विजय सरदेसाई हैं. सरदेसाई अभी तक बीजेपी सरकार के साथ रहे हैं. ममता ने पश्चिम बंगाल चुनाव की ओर भी इशारा किया. कांग्रेस ने तब तृणमूल के साथ गठबंधन का मौका खो दिया. उन्होंने लेफ्ट और इंडियन सेकुलर फ्रंट के साथ आगे बढ़कर काम करना तय किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि बीजेपी या टीएमसी का नामलेवा नहीं रहेगा, सिर्फ महागठबंधन रहेगा.
हालांकि कांग्रेस, लेफ्ट को चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. टीएमसी ने हाल ही में बंगाल में कांग्रेस के हाथ न मिलाने का जिक्र भी किया था. गोवा में कांग्रेस ने गोवा फारवर्ड पार्टी से भी गठबंधन से इनकार कर दिया. इसके बाद विजय सरदेसाई ने टीएमसी का रुख किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं