विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

कर्नाटक के शिवमोगा में हुए ब्लास्ट पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- 'घटना की जांच हो'

कर्नाटक के शिवमोगा में हुई घटना पर राहुल गांधी ने दुख जताया है. राहुल गांधी ने कहा है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को होने से रोका जा सके.

कर्नाटक के शिवमोगा में हुए ब्लास्ट पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- 'घटना की जांच हो'
राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा में हुई घटना पर जताया दुख
फाइल फोटो
  • कर्नाटक के शिवमोगा में विस्फोटकों में हुआ ब्लास्ट
  • आसपास के इलाके में महसूस किए गए ब्लास्ट के झटके
  • राहुल गांधी ने घटना की जांच की मांग की है

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में पत्थर की खदान में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर राहुल गांधी ने शोक जताया है. राहुल ने ट्वीट किया है कि कर्नाटक में हुई ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद  है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं. इस तरह की घटनाओं की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

ब्लास्ट के झटके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए

बता दें कि पुलिस ने अब्बालगेरे गांव के पास पत्थर खदान में और ब्लास्टों की आशंका से इनकार नहीं किया है क्योंकि अब भी डायनामाइट की कुछ छड़ें निष्क्रिय नहीं हुई हैं. पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते का बुलाया गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. विस्फोट इतना खतरनाक था कि आसपास के इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए.

विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक- बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया. इस धमाके की गूंज और झटके आसपास के क्षेत्र में भी महसूस किए गए. माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे. पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए.

पूरा इलाका किया गया सील

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. अब तक हमें दो शव दिखाई पड़े हैं. कई और शव अंदर हो भी सकते हैं और नहीं भी. बैंगलोर और मैंगलोर से बम निरोधक दस्ता कुछ ही घंटे में पहुंचा जाएगा उसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी. खदान के अंदर जाने की अभी अनुमति नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई. धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया.

ये वीडियो भी देखें - कर्नाटक की स्टोन क्रशिंग साइट पर धमाका, 8 की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Karnataka, Shivamoga Stone Quarry Ballast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com