कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वंशवाद के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि पिछले 30-35 साल से उनके परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना और संप्रग (UPA) की सरकार में भी उनके परिवार से कोई व्यक्ति शामिल नहीं था. उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय (University of Chicago) के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ डिजिटल संवाद के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर ‘सपने बेचने का' आरोप लगाया. वंशवाद से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मेरे परिवार से आखिरी बार 30-35 साल पहले प्रधानमंत्री बने थे. संप्रग (UPA) सरकार में मेरे परिवर से कोई शामिल नहीं था.''
चीन को भारत की जमीन सौंपने के राहुल गांधी के आरोपों को रक्षा मंत्रालय ने बताया गलत
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ मूल्यों के लिए लड़ता हूं. आप यह नहीं कह सकते कि मैं राजीव गांधी का पुत्र हूं तो मैं इन मूल्यों के लिए क्यों नहीं लड़ सकता.'' लोकतंत्र से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक युग में महात्मा गांधी, बी आर आंबेडकर, जवाहर लाल नेहरू और मौलाना आजाद ने कुछ विचार दिए थे कि भारतीय लोकतंत्र किस तरह का होना चाहिए.'' दुनिया के विभिन्न देशों में ‘स्ट्रॉन्ग लीडर' (शक्तिशाली नेता) के रूप में कुछ नेताओं के उभरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी के बीच कोई नेता आता है और कहता है कि वह हर समस्या का समाधान करेगा, लेकिन वह समस्या का समाधान नहीं कर पाता है. किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून लाए हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Video: हॉट टॉपिक : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चीन सीमा विवाद में झूठ बोलने का लगाया आरोप
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं