विज्ञापन

IND vs NZ 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ओपनर, संजू सैमसन नंबर-3, दूसरे टी20 के लिए किस इलेवन के साथ उतरेगा भारत?

क्राइस्टचर्च में अगर वैभव सूर्यवंशी खेलते हैं तो वह किस क्रम पर खेलेंगे और क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर-3 पर आजमाएगा या फिर वह ओपनिंग करेंगे.

IND vs NZ 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ओपनर, संजू सैमसन नंबर-3, दूसरे टी20 के लिए किस इलेवन के साथ उतरेगा भारत?
न्यूजीलैंड के खिलाफ किस इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया

ईशान किशन 'दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव' के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. ईशान को पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और उसी के चलते वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए थे. ईशान के बाहर होने पर वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम के दरवाजे खुल सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद वैभव को अपने दूसरे मौके के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है. एशियाड में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें फिर से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में जब ईशान चोटिल हैं तो एक बार फिर वैभव के पास मौका हो सकता है.

वैभव सूर्यवंशी सबसे प्रबल दावेदार

दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो वैभव उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में आने के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं. लेकिन बड़ा सवाल यही होगा कि क्या मैनेजमेंट उन्हें मौका देगा या मध्यक्रम की ताकत बढ़ाने के लिए शिवम दुबे को लाएगा या फिर गेंदबाजी की ताकत बढ़ाने के लिए वरुण चक्रवर्ती को.

क्या नंबर-3 पर जाएंगे संजू? 

हालांकि, अगर वैभव खेलते हैं तो क्या वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे या फिर मैनेजमेंट उन्हें नंबर-3 पर खिलाएगा? यह सवाल भी बड़ा है क्योंकि संजू सैमसन ने पिछले ही मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेली है. ऐसे में उनकी बैटिंग पोजिशन से छेड़छाड़ करना एक गलत संकेत होगा. अभ‍िषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 226 के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 5.5 ओवर्स में 93 रन जोड़ द‍िए थे. अभ‍िषेक ने 12 गेंदों पर 29 तो संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. दोनों की ओपन‍िंग पार्टनरश‍िप से मैच पावरप्ले में पूरी तरह से भारत के पक्ष में आ गया था.

एशियन गेम्स को छोड़ दें तो वैभव और संजू कभी एक साथ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं. एशियन गेम्स में स्पिन ट्रैक पर वैभव ने ओपनिंग की थी, जबकि संजू नंबर3 पर खेले थे और दोनों ही बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट क्या इसको भी ध्यान में रखेगा? वैभन ने अभी तक 42 टी20 मुकाबले खेले हैं और किसी में भी उन्होंने ओपनिंग के अलाव कहीं और बल्लेबाजी नहीं की है. हालांकि, संभावना अधिक यही है कि संजू नंबर-3 पर जाएंगे.

भारत की संभावित इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

न्यूजीलैंड संभावित XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

यह भी पढ़ें: बोधना शिवानंदन ने रचा इतिहास, 11 साल की उम्र में बनीं इंटरनेशनल मास्टर, तोड़ा 38 साल का पुराना रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने काइरन पोलार्ड को सौंपी कमान, IPL 2027 से पहले बनाया हेड कोच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com