- NEET-JEE परीक्षा पर जारी है टकराव
- राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो
- कांग्रेस कर रही है प्रवेश परीक्षा का विरोध
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी NEET-JEE प्रवेश परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस ने छात्रों के हित में 'स्पीकअप फॉर स्टूडेंट सेफ्टी' हैशटैग चलाया है. राहुल गांधी ने कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर कर छात्र हितों की बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कल का भविष्य हैं. उन्हें साफ दिख रहा है कि केंद्र सरकार अक्षम है, तो सरकार को आप पर दबाव क्यों डालना चाहिए.
वीडियो की शुरूआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भाइयों और बहनों नमस्कार. आप लोग इस देश का भविष्य हो. आप छात्र हो और आप इस देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाओगे. हर कोई समझ रहा है कि पिछले 3-4 महीनों से क्या हो रहा है. हर कोई समझ रहा है कि COVID को किस तरह से हैंडल किया जा रहा है. COVID विनाश का कारण है. अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है. देश को यह दर्द सहना पड़ रहा है.'
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
NEET-JEE aspirants' safety should not compromised due to the failures of the Govt.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2020
Govt must listen to all stakeholders and arrive at a consensus.#SpeakUpForStudentSafety pic.twitter.com/Y1CwfMhtHf
उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक बात नहीं समझ पा रहा हूं कि आप लोग इसके लिए क्यों जिम्मेदार हो और यह दर्द आपके ऊपर क्यों थोपा जा रहा है. मुझे नहीं समझ आ रहा कि आपने ऐसा क्या गलत किया है. मुझे साफ लगता है कि सरकार अक्षम है, तो सरकार को आप पर दबाव क्यों डालना चाहिए.'
आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा - NEET, JEE की परीक्षा कराना तानाशाही
राहुल ने आगे कहा, 'ये जरूरी है कि सरकार छात्रों की बात सुने. परीक्षा पर चर्चा के बाद ही कोई फैसला किया जाना चाहिए. मेरा सरकार को ये मैसेज है कि आपने पहले से ही छात्रों को विनाश की ओर ले जा रहे हैं, आपको उनकी बातें सुननी होंगी. कृपया कर उनकी बातें सुनें. उनके साथ संवाद करें और इस मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करें. धन्यवाद.'
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : NEET और JEE की परीक्षा रद्द होनी चाहिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं