NEET UG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 की एप्लीकेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है. इसलिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वो समय रहते फॉर्म भर दें. फॉर्म को सावधानी से भरें. फॉर्म भरते समय की गई छोटी सी चूक के कारण आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के दिशानिर्देश को सही से पढ़ लें. ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भराा जा सकता है.
कब होगा NEET (UG) 2026 एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नोटिफिकेशन के अनुसार NEET (UG) 2026 एग्जाम 3 मई, 2026 को देश भर के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा. ये पेन-एंड-पेपर मोड परीक्षा होगी. जिसकी अवधि तीन घंटे की होगी. पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा.
NEET का फॉर्म हो जाएगा रिजेक्ट, ये पांच गलतियां पड़ सकती हैं भारी
गलत फोटो और हस्ताक्षर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने दिशानिर्देश में साफ किया है कि फॉर्म भरते हुए उम्मीदवार को अपनी नई फोटो अपलोड करनी होगी. जिसमें 80% चेहरा और कान साफ़ दिखना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए. अगर इस तरह की फोटो अपलोड नहीं की जाती है तो आवेदन फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा. वहीं हस्ताक्षर केवल Running Handwriting में होने चाहिए. अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में किया गया सिग्नेचर मान्य नहीं होगा.
नाम और जन्मतिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार उम्मीदवार का नाम, उसके पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड से पूरी तरह मेल खानी चाहिए. स्पेलिंग में एक अक्षर की भी गलती होने पर फॉर्म को अस्वीकार किया जा सकता है.
गलत कैटेगरी का चुनाव
फॉर्म भरते समय गलत कैटेगरी का चुनाव करने पर आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है. यदि आप OBC, EWS, SC या ST कैटेगरी चुनते हैं, तो आपके पास इसका वैध सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. गलत कैटेगरी चुनने या पुराना सर्टिफिकेट अपलोड करने फॉर्म रद्द हो सकता है.
धुंधले दस्तावेज
अंगूठे के निशान से लेकर अन्य स्कैन किए गए दस्तावेज बिल्कुल साफ होने चाहिए. अगर इमेज धुंधली पाई जाती है तो सिस्टम अपने आप ही आवेदन फॉर्म को रिजेक्ट कर देगा.
फीस का भुगतान
कई बार छात्र आवेदन तो कर देते हैं लेकिन फीस जमा नहीं करते हैं. ऐसे में फीस न भरने के कारण भी फॉर्म को रद्द कर दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं