विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

2013 में मैंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा, 'कश्मीर' आपकी सबसे बड़ी अचीवमेंट : राहुल गांधी

मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन पीएम मोदी मेरे भी पीएम हैं. वह मुझसे अच्छे वक्ता है, वह लोगों को मैसेज देना जाते हैं. लेकिन वह बीजेपी नेताओं की भी नहीं सुनते. स्वच्छ भारत एक अच्छा कदम है. मुझे भी पसंद है.

2013 में मैंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा, 'कश्मीर' आपकी सबसे बड़ी अचीवमेंट : राहुल गांधी
बर्कले यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर पर भी बात की
  • बर्कले यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे राहुल गांधी
  • हमने 9 साल तक जम्मू-कश्मीर पर काम किया
  • पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गले लगाकर दी थी बधाई
बर्कले: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बर्कले यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर में अशांति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. ANI के मुताबिक- राहुल गांधी ने कहा कि मैंने, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने मिलकर जम्मू-कश्मीर पर काम किया. 2013 में हमने मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा कि आपकी सबसे बड़ी सफलता कश्मीर में आतंकवाद को कम करना है. हमने कश्मीर पर बड़े-बड़े भाषण नहीं दिए, हमने वहां पर पंचायती राज और छोटे लेवल पर लोगों से बात की. लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में हिंसा चरम पर है. 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक- राहुल गांधी ने कहा कि साल 2014 में कश्मीर में फिर सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ गई. कश्मीर में कई पार्टियां हैं. पीडीपी ने नए लोगों को राजनीति में लाने का काम किया, लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद ये चीज बंद हुई. अब युवा आतंकियों के पास जा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को जगह दे दी और हिंसा बढ़ गई.

बर्कले यूनिवर्सिटी में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते यह क्या कह गए राहुल गांधी, पढ़ें 12 बड़ी बातें​

नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ
राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर इस सरकार ने संसद को अंधेरे में रखा. नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है. हमारी विकासदर 2 फीसदी तक गिर गई है. नरेगा और जीएसटी हमारी सरकार का काम है, जिसे मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है.

हिंसा और नफरत की राजनीति का बोलबाला है
राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज नफरत और हिंसा की राजनीति का बोलबाला है. लेकिन हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा में मैंने अपनी दादी (इंदिरा गांधी) और पिता (राजीव गांधी) को खोया. मुझसे बेहतर हिंसा को कौन समझेगा. उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने मेरी दादी को गोली मारी, मैं उन लोगों के साथ बैडमिंटन खेलता था. मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है. जब आप अपने लोगों को खोते हैं, तो आपको गहरी चोट लगती है.' कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अहिंसा की विचारधारा आज खतरे में है, हालांकि यही एक ऐसी विचारधारा है जो मानवता को आगे ले जा सकती है.
पीएम मोदी मेरे भी पीएम हैं
मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन पीएम मोदी मेरे भी पीएम हैं. वह मुझसे अच्छे वक्ता है, वह लोगों को मैसेज देना जाते हैं. लेकिन वह बीजेपी नेताओं की भी नहीं सुनते. स्वच्छ भारत एक अच्छा कदम है. मुझे भी पसंद है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Jammu Kashmir, Berkeley University, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com