विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2013

उत्तराखंड में राहुल गांधी नागरिक बनकर गए हैं, रैम्बो नहीं : कांग्रेस

उत्तराखंड में राहुल गांधी नागरिक बनकर गए हैं, रैम्बो नहीं : कांग्रेस
देहरादून: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचे। राहुल ने वहां अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की, साथ ही बाढ़ पीड़ितों से बात की। बाढ़ पीड़ितों ने राहुल को अपनी परेशानियों के बारे में बताया। राहुल ने सेना के कैंप में जाकर राहत और बचाव अभियान का जायजा भी लिया।

राहुल गांधी ने यात्रा ऐसे समय में की है जब गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने वीआईपी लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश से तबाह हुए उत्तराखंड का दौरा न करें, क्योंकि इससे राहत और बचाव अभियान में कठिनाइयां आती हैं।

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा है कि राहुल गांधी वहां वीआईपी की तरह नहीं गए हैं। वह आम नागरिक की तरह गए हैं और कांग्रेस उपाध्यक्ष होने के नाते वह देखने गए हैं कि राहतसामग्री लोगों तक पहुंची है या नहीं। राहुल ने कभी नहीं कहा कि मैं 'रैम्बो' हूं, मैंने ये किया मैंने वो किया।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद हजारों गुजरातियों को बचाने का दावा किया गया था, जिसमें उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर 'रैम्बो' तक कहा गया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में राहत और बचावकार्यों का जायजा लेने के लिए वीआईपी लोगों का तांता लग गया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण किया था। खुद शिन्दे, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुडडा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण उत्तराखंड का दौरा कर राहत अभियान की समीक्षा कर चुके हैं। कई अन्य राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने भी उत्तराखंड का दौरा किया था।


लापता लोगों की सूची

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड में बाढ़, उत्तराखंड, उत्तराखंड में बारिश, उत्तराखंड में तबाही, Congress, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Uttarakhand, Uttarakhand Floods, Uttarakhand Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com