- राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- राफेल को लेकर साधा निशाना
- बोले- 'चौकीदार' ने अंबानी को दिए वायुसेना के 30 हजार करोड़
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल विमान खरीद मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पर फिर से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ‘चौकीदार' ने भारतीय वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये लेकर अपने उद्योगपति मित्र अनिल अम्बानी को दे दिये. अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आये राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद अम्बानी को प्रतिनिधिमण्डल में अपने साथ लेकर गये और उन्हें 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने में मदद की. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 526 करोड़ रुपये का राफेल विमान 1600 करोड़ में खरीदने का सौदा किया. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस की कम्पनी ने अम्बानी को ठेका नहीं दिया बल्कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने हमें बता दिया था कि अगर राफेल विमान देना है तो अम्बानी को ठेका दो. यह निर्णय किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री ने लिया.
प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव : सूत्र
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सरकारी कम्पनी एचएएल के बजाय अम्बानी को ठेका दिलवा दिया. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा ‘‘मोदी जी कहते हैं कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, चौकीदार बनाओ, मगर चौकीदार ने हिन्दुस्तान की एयर फोर्स से 30 हजार करोड़ रुपये लेकर अनिल अम्बानी को दे दिये.''राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं. हालांकि, सरकार और रिलायंस डिफेंस ने राहुल के आरोपों को लगातार खारिज किया है. राहुल ने जनता से कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी को हटाइये और गरीबों, किसानों के हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाइये. आज मैंने प्रियंका को उप्र का महासचिव बना दिया. मतलब, अब यहां पर कांग्रेस पार्टी अपना मुख्यमंत्री बैठाने का काम करेगी.''
शाह-मोदी के अलावा कोई भी पीएम बने तो उसको समर्थन देंगे : अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा ‘‘हम जनता के लिये काम करने को तैयार हैं. आपके दिल की बात मैं समझता हूं और आपकी लड़ाई मैं लड़ूंगा. जहां भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं आपके लिये खड़ा हूं. सिर्फ अमेठी के लिये ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये, जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं आपके लिये हाजिर हूं.''
VIDEO: मोदी-शाह छोड़ सब मंज़ूर : अरविंद केजरीवाल
( इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं