- हम दुख की घड़ी में जवानों के परिजनों के साथ : राहुल
- 'हमारे दिल को चोट पहुंची है'
- आतंकवाद से समझौता नहीं : मनमोहन सिंह
पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह सुरक्षा बलों के परिवारों और बच्चों से कहना चाहते हैं कि वे आपके साथ खड़े हैं. राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे दिल में चोट पहुंची है. हमारी पूरी शक्ति आपके साथ है. इस घटना पर मैं सरकार को सपोर्ट करता हूं. इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती है. हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ है. उनको मालूम होना चाहिए कि ये देश इन चीजों को भूलता नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह समय दुख है और इस घड़ी में पूरी तरह से भारत सरकार के साथ हैं और इसके अलावा वह किसी और मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं. वहीं प्रेस कांन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश ने 40 जवानों को खोया है. हम उन जवानों के परिजनों के साथ हैं. आतंकवादी ऐसी विपत्ति है जिससे कोई समझौता नहीं हो सकता है
पुलवामा हमले पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- कंठ में कोई गीला गोला सा अटक रहा है...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपको बता दें कि गुरुवार की शाम 3 बजे के करीब सीआरपीएफ के कफिले पर आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं. घटना के समय 2500 जवानों का एक काफिला जा रहा था तभी विस्फोटकों से भरी एक कार एक वाहन से टकराई और जोरदार धमाका हुआ. इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है. शुक्रवार की सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्ज छीन लिया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि पूरा देश गुस्से में खौल रहा है, और आतंकवादी बड़ी गलती कर चुके हैं उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
Pulwama Terror Attack: 'वाशिंगटन पोस्ट' ने बताया 3 दशक का सबसे भयावह आतंकी हमला
इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. जिसका मुखिया मौलाना मसूद अजहर है. इस आतंकी संगठन का हाथ संसद हमले, पठानकोट जैसे कई बड़े हमलों में रहा है. मसूद अजहर को कंधार विमान अपहरण कांड के समय भारत ने रिहा किया था.
पुलवामा हमले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले : फारूक अब्दुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं