विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2018

BJP का हमला, राफेल सौदे को रद्द कराकर जीजा रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को नाकाम करने के लिए ‘अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक षडयंत्र’ में शामिल हैं और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस ‘गठजोड़’ का हिस्सा हैं.

BJP का हमला, राफेल सौदे को रद्द कराकर जीजा रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं राहुल गांधी
राबर्ट वाड्रा की फाइल फोटो
  • राफेल सौदे को नाकाम करने के लिए ‘अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक षडयंत्र’ है
  • स के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस ‘गठजोड़’ का हिस्सा हैं.
  • गजेन्द्र शेखावत ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक निजी फर्म का नाम लिया
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को नाकाम करने के लिए ‘अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक षडयंत्र’ में शामिल हैं और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस ‘गठजोड़’ का हिस्सा हैं. बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस प्रमुख इस सौदे को खत्म कराकर अपने जीजा राबर्ट वाड्रा से संबंधित एक फर्म की मदद करना चाहते है. बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने लड़ाकू विमान सौदे को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद में गांधी परिवार को घसीटते हुए आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने वाड्रा से जुड़ी एक निजी कंपनी को बिचौलिये के रूप में नहीं चुने जाने के बाद इस सौदे पर विराम लगा दिया था. 

जानिए राफेल डील में अनिल अंबानी की फर्म को क्यों दसॉल्ट ने चुनाः सूत्र

गजेन्द्र शेखावत ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक निजी फर्म का नाम लिया और दावा किया कि उसका मालिक वाड्रा के साथ काम कर रहा था.  हालांकि वाड्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने षडयंत्र में पाकिस्तान की भूमिका के भी संकेत देते हुए कहा कि उसके नेताओं में से एक पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने ट्वीट किया है कि गांधी अगले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. ओलांद के उस कथित बयान का जिक्र करते हुए कि राफेल सौदे के लिए दसाल्ट एविएशन के साझेदार के रूप में भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस का प्रस्ताव दिया था, उन्होंने कहा, ‘कैसे राहुल गांधी और वह (ओलांद) गठजोड़ के एक हिस्से के रूप में जुड़े हुए है और सौदे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, समझने की जरूरत है.’ शेखावत ने आरोप लगाया कि सौदे को खत्म करने, देश को बदनाम करने और भारतीय वायुसेना के मनोबल को कम करने का एक षडयंत्र है.  

राफेल को लेकर लालू ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- जहजवा ही चुराकर खाने लगे..गजबे बा

उन्होंने आरोप लगाया गांधी ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश’ कर रहे है. इस बीच बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बहुत पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान में दिये बयानों का जिक्र किया.  उन्होंने विपक्षी पार्टी और पाकिस्तानी नेताओं के बीच समानता बताते हुए कहा,‘दोनों भारतीय राजनीति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना चाहते हैं. ’

15 दिन में राफेल डील से HAL का नाम कैसे कटा?

उन्होंने मोदी पर हमला करने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान समेत अन्य पाकिस्तानी नेताओं के ट्वीट पढ़े और कहा कि ऐसा लग रहा है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रहे हैं. पात्रा ने पत्रकारों से कहा,‘कुछ लोग गांधी को भारत में एक बड़ा नेता बनाना चाहते हैं. वे कौन हैं. वे पाकिस्तानी नेता हैं और वे हैं जो भ्रष्टाचार,वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए खड़े है. ’ (इनपुट भाषा से)

VIDEO: राफेल डील में HAL की जगह अंबानी की कंपनी कैसे?


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale, Rafale Row, BJP Attacks On Rahul Gandhi On Rafale, Robert Vadra, Robert Vadra And Rafale Row, Robert Vadra In Rafale Row, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com