विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं देगा पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संशोधन विधेयक व नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन दोनों को ही गलत बताया

नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं देगा पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो).
  • कहा- बिल एनआरसी की तरह लोकतंत्र की भावना के विपरीत
  • पंजाब किसी हालत में नागरिक संशोधन बिल को मंजूर नहीं करेगा
  • कानून के दायरे से बाहर जाकर पुलिस को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए
नई दिल्ली:

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध किया है. कैप्टन का कहना है कि नागरिक संशोधन विधेयक भारत की लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है इसलिए वह इसका विरोध करते हैं. वह शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर अपना विरोध जताया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संशोधन विधेयक व नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन यानी एनआरसी दोनों को ही गलत बताया. दिल्ली आए कैप्टन ने कहा कि पंजाब किसी हालत में नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूर नहीं करेगा क्योंकि यह भी एनआरसी की तरह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है. उन्होंने कहा कि पंजाब में इसे लागू नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि पंजाब देश के सीमावर्ती राज्यों में शामिल है. भारत पाकिस्तान सीमा का एक लंबा हिस्सा पंजाब से लगता है व पाकिस्तान जाने का सबसे प्रमुख रास्ता भी पंजाब में ही है. कैप्टन अमरिंदर ने जहां एनआरसी व नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध किया वहीं उन्होंने पुलिस एनकाउंटर पर सीधा जवाब नहीं दिया. उनका कहना है कि कानून के दायरे से बाहर जाकर पुलिस को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, "मैं कानून के दायरे से बाहर पुलिस कार्रवाई का विरोध करता हूं." हालांकि दबे शब्दों में उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आत्मरक्षा में एनकाउंटर कर सकती है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस पर हमला होता है तो पुलिस को उसका जवाब देने का हक है.

गौरतलब है कि हैदराबाद में दुष्कर्म के चार आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया, जिसके बाद से देश के कई मुख्यमंत्री व नेता पुलिस की इस कार्रवाई के समर्थन व विरोध में आ खड़े हुए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Amendment Bill, Capt Amarinder Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com