यह ख़बर 20 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पंजाब में पुलिस कर्मचारियों से घरेलू काम कराने के आरोप में आईजी निलंबित

खास बातें

  • पंजाब सरकार ने आईजी (विजिलेंस) एसके अस्थाना को निलंबित कर दिया है। अस्थाना पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस और होमगार्ड के 31 कर्मचारियों को अपने बंगले पर घरेलू काम करने के लिए रखा हुआ था।
चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आईजी (विजिलेंस) एसके अस्थाना को निलंबित कर दिया है। अस्थाना पर आरोप है कि उन्होंने राज्य पुलिस और होमगार्ड के 31 कर्मचारियों को अपने बंगले पर घरेलू काम करने के लिए रखा हुआ था।

इस मामले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद राज्य के एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में अस्थाना पर लगे आरोपों को सही पाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अस्थाना के निलंबन के अलावा उन यूनिटों की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, जिन्होंने अस्थाना के घर पर सरकारी कर्मचारियों को काम पर लगाया था। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर अस्थाना के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सुखबीर के पास गृह मंत्रालय भी है।