पंजाब सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त कटौती (Petrol Diesel Price Cut) की है. पंजाब में पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये और डीजल में 5 रुपये की कटौती का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 'पिछले 70 वर्षों में ऐसा पहले नहीं हुआ है.' मुख्यमंत्री ने कहा, 'पंजाब में पेट्रोल अब क्षेत्र में सबसे सस्ता हो गया है. दिल्ली की तुलना में पंजाब में पेट्रोल अब 9 रुपए कम है.'
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. साथ ही राज्यों से वैट में कमी कराने को कहा था ताकि आम जनता को महंगे तेल से ज्यादा राहत मिल सके. बीजेपी सरकार के इस कदम को अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
केंद्र के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद 10 बीजेपी शासित राज्यों- असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड- ने भी पेट्रोल और डीजल में अतिरिक्त कटौती की घोषणा की थी.
READ ALSO: क्या दिल्ली सरकार भी कम करेगी पेट्रोल-डीजल पर VAT? डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब
पडोसी राज्य हरियाणा में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद, यहां दोनों ईंधन 12 रुपये लीटर सस्ता हो गया था. चंडीगढ़ प्रशासन ने भी ईंधन पर वैट में 7 रुपये की कटौती का ऐलान किया था.
READ ALSO: BJP शासित राज्यों में पेट्रोल 8.7 रुपये व डीजल में 9.5 रुपये और सस्ता, लोगों को मिली बड़ी राहत
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, जिन राज्यों ने अब तक वैट कम नहीं किया है उनमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु शामिल हैं. इनमें आप शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल, वाम दल शासित केरल, टीआरएस शासित तेलंगाना और वाईएसआर कांग्रेस शासित आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं