पंजाब दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां अनुसूचित जाति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगता है आजादी के बाद से आज तक 75 साल में सारी पार्टियों ने सारे नेताओं ने अनुसूचित जाति के भाईयों का इस्तेमाल किया. उन्होंने जानबूझकर इन लोगों को पिछड़ा रखा और गरीब रखा.
केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने 64 विषय पर डिग्री हासिल की, यहां लोगों की एक विषय पर डिग्री हासिल करने में हालत खराब हो जाती है. डॉक्टर आंबेडकर ने एक ही बात कही थी कि अगर अपने समाज को पिछड़ेपन से हटाना है, गरीबी दूर करनी है अपने समाज को हक दिलाना है तो अच्छी शिक्षा दो. अगर हमारे बच्चे पढ़ लिख गए तो गरीबी दूर होगी और इन सब के साथ आगे बढ़ेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, "75 सालों में इन नेताओं ने इन पार्टियों ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया. इन लोगों ने शिक्षा का जानबूझकर बेड़ा गर्क किया है. इन्होंने जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब रखा ताकि गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चे पढ़ ना सके. यह वर्ग कभी भी अपना हक लिख ना सके और बराबरी में खड़ा ना हो सके. कुछ दिन पहले हमने पंजाब के स्कूलों की बात की पंजाब के शिक्षा प्रगट सिंह और मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा पंजाब के स्कूलों को सुधारने की कोई जरूरत नहीं है. इन लोगों को आपके स्कूल सुधारने की कोई मंशा नहीं है. वह आपके स्कूल ऐसे ही रखेंगे."
केजरीवाल ने आगे कहा, "अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे. गरीबों के बच्चे ऐसी ही गंदी शिक्षा पाते रहेंगे. जैसे 75 साल हमारे बच्चों को पिछड़ा रखा वैसे आने वाले 5 साल में इनकी मंशा ऐसी है, प्रगट सिंह और चन्नी साहब अनपढ़ रखेंगे."
आप नेता ने कहा, चन्नी सरकार में एससी भाइयों के साथ फिर से धोखा हो रहा है. अमरिंदर सिंह पिछली बार एक कार्ड लेकर आए थे. कहा था हमारी सरकार आएगी तो हम आपको नौकरी देंगे. आज पंजाब में लोग कार्ड लेकर घूम रहे हैं. चन्नी ने आने के बाद 5-5 मंजिलों के प्लॉट के फॉर्म भरा दिए. लाखों लोगों ने फॉर्म भर दिए लेकिन एक भी आदमी को प्लॉट नहीं मिला. चुनाव से पहले इनका यह हाल है. इनकी मंशा खराब है, इनकी नियत खराब है.
केजरीवाल ने कहा, "मैं चन्नी साहब को कहता हूं या आप लोगों को प्लॉट दे दो या हमारी सरकार आने के बाद हम इन्हें देंगे. इसी तरह सरकारी नौकरियों के मामले में चन्नी साहब ने कहा था कि हमने 36 हजार लोगों को पक्के कर दिए. टीचर से लेकर ग्रुप फोर तक के कर्मचारियों को, लेकिन हकीकत ये है कि एक भी आदमी को पक्का नहीं किया गया. इनके झूठ के झांसे में मत आइए."
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पांच गारंटी वादों का भी ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि मुझे बता दो पूरे देश में कोई भी ऐसी सरकार हो, जिन्होंने अपने एससी भाइयों की मौत पर एक करोड़ का चेक दिया हो? मैंने दिया है.
एससी भाईचारे के लिए आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी :-
1. एससी भाईचारे के बच्चों को अच्छी से अच्छी और फ्री शिक्षा देने की गारंटी.
2. एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा किसी भी तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहेगा तो हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार उन बच्चों की फीस देगी.
3. एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए विदेश जाएगा तो उसका पूरा खर्चा पंजाब सरकार देगी.
4. आपके परिवार में कोई भी बीमार होगा चाहे छोटी बीमारी हो या बड़ी बीमारी हो कैसा भी ऑपरेशन हो सारा का सारा खर्चा पंजाब सरकार देगी.
5. आपके परिवार के हर महिला को 18 साल की उम्र से अधिक के होने पर एक हजार प्रतिमा उनके अकाउंट में डलवाएंगे आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं