चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर विधानसभा चुनाव को लेकर खास तैयारियां की हैं. ज्यादा से ज्यादा वोटिंग को लेकर आयोग ने पोस्टल बैलेट की सुविधा शुरू की है. इसके तहत वोटरों को बूथ पर नहीं आना होगा. वह घर बैठे ही अपना वोट डालेंगे. यह सुविधा उन खास लोगों को मिलेगी, जो कि किसी वजह से बूथ पर आने में असमर्थ हैं.
किसको मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
पोस्टल बैलेट की सुविधा पाने वाले लोगों में से 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग व्यक्ति, कोरोना पीड़ित मरीज और दिव्यांगजन शामिल हैं. साथ ही इस सुविधा का लाभ आकाशवाणी, दूरदर्शन, डाक और टेलीग्राफ, रेलवे, बीएसएनएल, बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवा में कार्य करनेवाले लोगों को भी मिलेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्टल बैलेट की क्या है प्रक्रिया
पोस्टल बैलेट के लिए चुनाव आयोग की टीम आपके घर आएगी. इस दौरान पूरी गोपनीयता के साथ वोटिंग प्रक्रिया का पालन होगा. इस दौरान इस पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी. इस काम में बीएलओ सहायता प्रदान करेंगे. इसके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करने के इच्छुक अनुपस्थित मतदाता को सभी आवश्यक विवरण देते हुए फॉर्म -12 D में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा. साथ ही आयोग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन को सत्यापित करवाना होगा.
किसानों का गढ़ कहलाने वाले पश्चिमी UP से शुरू हुआ चुनावी 'महासमर' : 10 अहम बातें
बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण को लेकर पोस्टल बैलेट वोट पहले ही डाले जा चुके हैं. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के पहले चरण में आज यानी गुरुवार (10 फरवरी) को 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
ये भी देखें-UP चुनाव: पहले चरण के मतदान के दौरान पश्चिमी यूपी में क्या है चुनावी मुद्दे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं