पंजाब के जालंधर में एएसआई गुरदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेशनल हाइवे नंबर 1 पर यह हत्या की गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एएसआई को गोली मार दी है। एएसआई गुरदेव सिंह हाइवे पेट्रोलिंग पर थे।
सूचना के अनुसार जब एक गाड़ी हाथ दिखाए जाने के बाद भी नहीं रुकी तो एएसआई ने उसका पीछा किया। जब वह समीप पहुंचे और रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं