विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2019

कोई युवा नेता ही राहुल गांधी के 'दुर्भाग्यपूर्ण' इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रेरित करेगा’ : कैप्टन अमरिंदर

अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘ पार्टी नेतृत्व में कोई भी बदलाव भारतीय समाज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जहां उसकी 65 प्रतिशत आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है.’’

Also Read in
कोई युवा नेता ही राहुल गांधी के 'दुर्भाग्यपूर्ण' इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रेरित करेगा’ : कैप्टन अमरिंदर
राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • कैप्टन अमरिंदर की सलाह
  • कांग्रेस अध्यक्ष बने कोई युवा नेता
  • राहुल के इस्तीफे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
नई दिल्ली:

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह  ने शनिवार को कहा कि किसी युवा नेता को ही कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की जगह लेनी चाहिए, जो कि कांग्रेस को वापसी करने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच रखने वाला कोई युवा नेता ही गांधी के ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण'' इस्तीफे के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रेरित करेगा''.    सिंह ने कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) को राहुल की जगह लेने के लिए एक करिश्माई और युवा नेता को ढूंढने की अपील की जो लोगों को ‘‘प्रेरित करे'' और जो पूरे भारत की पसंद हो और जिसकी जमीनी स्तर पर भी पकड़ अच्छी हो. उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल ने युवा नेतृत्व को पार्टी की बागडोर देने और उसे ऊंचाई पर पहुंचाने का रास्ता दिखाया.'' 

मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना की अदालत में होंगे पेश

उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ी युवा आबादी के मामले में दुनिया में अग्रणी है, यह स्वभाविक है कि एक युवा नेता इसे समझ सकेगा और लोगों की आकांक्षाओं एवं इच्छाओं को और अधिक अच्छे से जानेगा.  सिंह ने कहा, ‘‘ पार्टी नेतृत्व में कोई भी बदलाव भारतीय समाज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जहां उसकी 65 प्रतिशत आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है.'' सिंह ने कहा कि गांधी का इस्तीफे को लेकर दृढ़ रुख निराशाजनक और पार्टी के लिए एक धक्का है, जिससे एक युवा नेता के करिश्माई नेतृत्व के अधीन ही उभरा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘ केवल एक युवा नेता ही पार्टी में नई जान फूंक सकता है.''    

सिटी सेंटर: एक और 'विधायक' की दादागिरी, राहुल गांधी को मिली जमानत​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarinder Singh, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com