विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे पंजाब में रहेगी छुट्टी, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

हर साल 23 मार्च के दिन भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है. भगवंत मान ने 23 मार्च को पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया है.

भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे पंजाब में रहेगी छुट्टी, CM भगवंत मान ने किया ऐलान
23 मार्च को पंजाब में अवकाश रहेगा
चंडीगढ़:

पंजाब (Punjab) में अब शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) के शहीदी दिवस के दिन यानी 23 मार्च को अवकाश रहेगा. राज्‍य के नए-नवेले मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस छुट्टी का ऐलान किया है. पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे.

पंजाब विधानसभा में शहीद ए आजम भगत सिंह और बाबा साहब की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास किया गया. पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में किया था. इस दौरान उन्‍हें राज्‍यपाल बनवारी लाल ने शपथ ग्रहण करवाई थी. इस दौरान पूरे पंडाल को बसंती रंग में सजाया गया था. इसके साथ ही भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने शिष्टाचार भेंट के लिए एवं पंजाब के मुद्दों पर बात करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी से समय मांगा है

VIDEO: उत्तर प्रदेश: मथुरा में गोवंश और बीफ की तस्‍करी की अफवाह में भीड़ ने तीन लोगों को पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheed Diwas, Martyr Day, Martyr Day 2022, Freedom Fighter Bhagat Singh, Punjab CM, AAP, Bhagat Singh, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com