पुलवामा में आतंकी हमले में 40 से अधिक जवानों की शहादत के बाद देश में उबाल है. कवि कुमार विश्वास ने जहां जवानों की शहादत बयां करने वाली डीपी ट्विटर पर लगाई तो उन्होंने कई ट्वीट कर गुस्से का इजहार किया. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था.सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल हुआ. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया. रक्षा अधिकारी ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.
यह भी पढ़ें- लोगों का खून खौल रहा है, आतंकवादी बड़ी गलती कर चुके हैं, सेना को पूरी छूट : पीएम मोदी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुमार विश्वास ने ट्वीट में कहा- ग़ुस्सा,बेबसी और आंसू हावी हैं नींद पर
कैसी बीत रही होगी उन परिवारों पर ये रात?
हर तरफ़ दुनिया सोई है पर मेरी नींद मर सी गई हैं !
आंखों में किरचें चुभ रही हैं.
हम ही शायद पागल हैं जो संवेदना को इतने गहरे ले बैठते हैं
कंठ में कोई गीला गोला सा अटक रहा है बार बार
ईश्वर तू ही कुछ कर
ग़ुस्सा,बेबसी और आँसू हावी हैं नींद पर
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 14, 2019
कैसी बीत रही होगी उन परिवारों पर ये रात?हर तरफ़ दुनिया सोई है पर मेरी नींद मर सी गई हैं ! आँखों में किरचें चुभ रही हैं.हम ही शायद पागल हैं जो संवेदना को इतने गहरे ले बैठते हैं
कंठ में कोई गीला गोला सा अटक रहा है बार बारईश्वर तू ही कुछ कर
एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा-सियासतदानों, मत बार-बार देश का “सब्र” खोदिए, अब इन कुत्तों की “कब्र” खोदिए..बस, दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- #Pulwama के नापाक हमले में घायल जवानों की सेहत के लिए दुआ कीजिए ! उनके परिवारों के साथ हर हाथ दुआ में है ! @crpfindia आपके अपराजेय साहस को पूरा देश कृतज्ञ प्रणाम करता है ! #CRPF सदा ही जय, भारतमाता की जय.
भागवत बोले- कार्रवाई का इंतजार है
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह कायराना कृत्य है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. सबको इसका इंतजार है. हमले की घटना को केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को कश्मीर का दौरा करेंगे और पुलवामा हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. राजनाथ सिंह शुक्रवार को बिहार का दौरा करने वाले थे लेकिन पुलवामा में हुए हमले के बाद उन्होंने यह दौरा स्थगित कर दिया.
क्या बोलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर ‘बर्बर हमले' को लेकर गुस्से में हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके लिए जो जिम्मेदार है, उसे न्याय के दायरे में लाया जाएगा और इस भयावह कृत्य के लिए दोषियों को दंडित किया जायेगा.जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हो गये.
वीडियो- पुलवामा अटैकः भारत ने पाकिस्तान से छीना मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं