यह ख़बर 13 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पुडुचेरी : एआईएनआरसी-अन्नाद्रमुक गठबंधन को बहुमत

खास बातें

  • पुडुचेरी में आल इंडिया एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक गठबंधन ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत जुटा लिया है।
पुड्डुचेरी:

पुडुचेरी में आल इंडिया एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक गठबंधन ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत जुटा लिया है। एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक गठबंधन को 30 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीटों पर जीत मिल चुकी है जबकि कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन को नौ सीटों पर कामयाबी मिली है। दो नतीजों की घोषणा बाकी है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी तमिलनाडु में भी द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी आल इंडिया एनआर कांग्रेस बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी का अगली सरकार बनाना तय लग रहा है। वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे और दोनों स्थानों..इंदिरा नगर और कदीगमम से विजयी हुए हैं। मुख्यमंत्री वी वैथिलिंगम ने कामराज नगर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा वहीं माहे क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ई वल्सराज विजयी हुए हैं। लेकिन कल्याण मंत्री एम कंडास्वामी को इमबालम सीट पर आल इंडिया एनआर कांग्रेस उम्मीदवार आर राजावेलू के हाथों हार का सामना करना पड़ा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com