विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

बंगाल में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन, कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों के अमदंगा और कल्याणी इलाकों के कई अहम मार्गों को अवरुद्ध कर दिया.

बंगाल में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन, कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध
कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है (फाइल फोटो)
  • नदिया, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों से हिंसा की छिटपुट खबरें सामने आई‍
  • अमदंगा और कल्याणी इलाकों के कई अहम मार्गों को अवरुद्ध कर दिया
  • प्रदर्शनकारियों ने सड़कों एवं विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटिरयों को रोक दिया
नई दिल्ली:

संशोधित नागरिकता कानून (सीएबी) के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश के नदिया, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों से हिंसा की छिटपुट खबरें सामने आई‍ हैं. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों के अमदंगा और कल्याणी इलाकों के कई अहम मार्गों को अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिलों की सड़कों एवं विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटिरयों को बाधित कर दिया. हावड़ा जिले के दोमजुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

BJP ने हिंसा के लिए ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, कहा- राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे

स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया. राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं जहां प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों को आग लगाने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. शनिवार को मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और ग्रामीण हावड़ा से हिंसा की घटनाएं सामने आईं थी.

नागरिकता कानून को लेकर हिंसा करने वालों को ममता बनर्जी ने दी चेतावनी, कहा- परेशानी खड़ी मत कीजिए

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. बनर्जी ने लोगों से शांति बनाये रखने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की. वहीं विपक्षी पार्टियों ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं करने और राज्य को जलने देने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने शनिवार को दूसरी बार बयान जारी कर कहा, ‘मैं फिर आप सबसे अपील करती हूं कि हिंसा नहीं करें और लोक व्यवस्था में बाधा नहीं डालें तथा शांति बनाएं रखें.' उन्होंने कहा, सरकारी और निजी संपत्ति में किसी भी तरह की तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा. 

VIDEO: सिटी एक्सप्रेस: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, 5 ट्रेनों को लगाई आग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, CAB 2019, Protest Against CAB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com