विज्ञापन

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, अगले दो-तीन दिन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की घोषणा रविवार या सोमवार को हो सकती है. जिसके साथ ही चुनावी राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो जाएगा.

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, अगले दो-तीन दिन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
चुनाव आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
  • चुनाव आयोग अगले दो-तीन में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है
  • पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में होने हैं विधानसभा चुनाव
  • चुनाव आयोग की टीम सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर चुकी है
नई दिल्ली:

जल्द ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की टीम सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा खत्म कर चुकी है. सूत्रों की माने तो रविवार या सोमवार को चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने सभी राज्यो में जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा ले लिया है. सबसे पहले आयोग की टीम असम गई थी और सभी आखिरी में पश्चिम बंगाल. बंगाल में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ टीएमसी ने विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें कई जगहों पर काले झंडे दिखाए गए. 

बंगाल में 3-4 चरणों में हो सकते हैं चुनाव 

आयोग के सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराने की योजना है. वही बंगाल में अधिकतम 3-4 चरण में चुनाव हो सकते है. बता दें कि बंगाल में साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव 8 चरण में हुए थे. वही असम में 3 चरण में हुए थे और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव हुए थे.

सुरक्षा के होंगे तगड़े इंतजाम 

सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बंगाल में अभी तक 480 बटालियन केंद्रीय सुरक्षा बल भेजे गए है. साथ ही आयोग ने कहा है कि केंद्रीय बलों की नियुक्ति आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक, जिले के अधिकारियों के साथ बैठ कर तय करेंगे, इससे पहले यह काम जिले के एसपी करते थे. पश्चिम बंगाल को लेकर एक बात और ध्यान देने वाली है कि वहां की विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, यानी राज्य में 7 मई से पहले विधानसभा चुनाव करना होगा नहीं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन जैसे हालात हो जाएंगे.

आयोग ने कहा कि सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने SIR को लेकर आयोग के फैसले की सराहना की और आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने का अनुरोध किया है. आयोग ने साफ किया है कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक तारीखों के एलान को लेकर विज्ञान भवन की बुकिंग चुनाव आयोग की तरफ से हो रखी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election, Election Commsission, Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com