विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2013

गैंगरेप मामला : नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप मामले के चलते नए साल के मौके पर भी जंतर-मंतर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने के लिए लोगों का जुटना जारी है। मौसम का सबसे सर्द दिन होने के बावजूद सुबह से ही यहां लोग आ रहे हैं। जंतर-मंतर पर बीते आठ दिनों से एक शख्स राजेश गंगवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का नौवां दिन है।कुल दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

गौरतलब है कि भीषण ठंड के बावजूद यहां लोग जुटे हुए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रदर्शनकारी सिर्फ और सिर्फ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पीड़ित लड़की की मौत पर संवेदना तो व्यक्त की ही है, साथ ही नेताओं को जाग जाने की चेतावनी भी दे दी है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ हो रहे किसी भी तरह के शोषण को बंद करने की मांग कर रहे हैं और ऐसा करने वालों को सख्त सजा दिलाने की सरकार से मांग कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राजेश गंगवार, जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल, Delhi Gangrape, Hunger Strike At Jantar-Mantar