प्रधानमंत्री आवास योजना का सुपरवाइजर घूस लेते पकड़ा गया है. मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है. मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के लाभार्थी से वह 10500 रुपये की रिश्वत ले रहा था. एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पालनपुर कस्बे के रहने वाले एक शख्स साल 2018 में स्थानीय निकाय को घर बनाने के लिए एक प्रार्थनापत्र दिया था. पीएम आवास योजना के तहत उसको आर्थिक मदद जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसी के तहत आरोपी निर्मल गढवी जिसे की कांट्रेक्ट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात किया था, वह प्रार्थी के घर गया और कागजी काम पूरा कर अपनी मंजूरी दे दी.
इसके बाद लाभार्थी को योजना के तहत 1 लाख 30 हजार रुपये जारी किए जो की तीन किश्तों में मिलने थे. लेकिन आखिरी किश्त में मिलने वाले 1 लाख रुपए को जारी करने के एवज में निर्मल 10,500 रुपये मांगने लगा. लाभार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी. निर्मल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एजेंसी की ओर से जाल बिछाया गया और उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम मोदी की एक फ्लैगशिप योजना है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं