विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को मानुषी छिल्लर को 'मिस वर्ल्ड 2017' का ताज जीतने पर बधाई दी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर दी बधाई
कोविंद ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर दी बधाई
  • कोविंद ने छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर दी बधाई
  • उन्होंने देश की हर युवती के लिए छिल्लर को प्रेरणा बताया
  • यह खिताब जीतने वाले वह छठी भारतीय हैं छिल्लर
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को मानुषी छिल्लर को 'मिस वर्ल्ड 2017' का ताज जीतने पर बधाई दी. कोविंद ने ट्वीट किया, ‘मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर को बधाई. इससे हमारे देश की हर युवती को अपना सपना पूरा करने की प्रेरणा मिले, चाहे वह किसी भी पेशे में हो.’

यह भी पढ़ें: भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज
 
छिल्लर ने शनिवार को चीन के सान्या में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में यह खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया. छिल्लर ने देश को 16 वर्ष बाद यह शोहरत दिलाई है.

VIDEO: भारत की मानुषी छिल्‍लर बनी मिस वर्ल्‍ड 2017
यह खिताब जीतने वाले वह छठी भारतीय हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में यह ताज हासिल किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramnath Kovind, Manushi Chillar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com