विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल 'प्रहार' का उड़ीसा में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल 'प्रहार' का उड़ीसा के बालासोर जिले में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 'प्रहार' 150 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को आसानी से भेद सकती है। उड़ीसा के बालासोर जिले के चांदीपुर में इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख वी.के.सारस्वत ने कहा, "मिसाइल का परीक्षण शानदार रहा।"  उन्होंने कहा कि मिसाइल का यह पहला परीक्षण था और आगे भी इसके परीक्षण किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रहार, परीक्षण, सफलतापूर्वक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com