विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

प्रद्युम्न मर्डर केस : CBI ने शुरू की जांच, तीन सदस्यों की टीम पहुंची गुरुग्राम के रयान स्कूल में

गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम शनिवार सुबह स्कूल पहुंची.

प्रद्युम्न मर्डर केस : CBI ने शुरू की जांच, तीन सदस्यों की टीम पहुंची गुरुग्राम के रयान स्कूल में
गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची सीबीआई की टीम
गुरुग्राम: गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम शनिवार सुबह स्कूल पहुंची. इस टीम में तीन सदस्य हैं. सीबीआई ने शुक्रवार को इस केस जांच अपने हाथ में ले ली थी. इससे कुछ घंटे पहले प्रद्युम्न के पिता ने धमकी दी थी कि एजेंसी ने यदि शनिवार तक जांच शुरू नहीं की, तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने देश के शीर्ष नेताओं से अपील की है कि इस 'संवेदनशील मामले' की सीबीआई जांच तेजी से कराई जाए. प्रद्मुम्न के परिवार की मांग पर पिछले हरियाणा सरकार ने इस नृशंस हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बच्चे के परिवार से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें : रायन स्कूल के मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने केंद्र सरकार से अधिसूचना प्राप्त होने के बाद जांच अपने हाथ में ले ली. प्रक्रिया के अनुसार उसने गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने देर शाम गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया था. उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न की स्कूल में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उसी दिन स्कूल के बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था.

VIDEO : रायन स्कूल में जांच के दौरान कई खामियां उजागर

प्रद्युम्न के परिजनों द्वारा ऐतराज जताने के बाद रयान इंटरनेशनल स्कूल को 25 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया. प्रद्युमन के परिजनों ने आशंका जताई थी कि स्कूल खुलने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं. स्कूल सोमवार यानी 18 सितंबर को खुला था, लेकिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही. पीड़ित बालक के पिता के आपत्ति जताने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को अगले हफ्ते सोमवार तक बंद रखने का फैसला किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com