विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2019

विधायक के भाई ने 'महिला अधिकारी' के सिर पर गन्ने से किया हमला, देखें VIDEO

पुलिस पर हमला करते हुए लोगों का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिस टीम और वन रक्षकों पर हमला कर रहे हैं.

Also Read in
विधायक के भाई ने 'महिला अधिकारी' के सिर पर गन्ने से किया हमला, देखें VIDEO
TRS कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर किया हमला
  • टीआरएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम और वन रक्षकों पर किया हमला
  • विधायक के भाई ने 'महिला अधिकारी' के सिर पर गन्ने से किया वार
  • शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के दौरान हुई यह घटना
तेलंगाना:

पुलिस पर हमला करते हुए लोगों का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिस टीम और वन रक्षकों पर हमला कर रहे हैं. एक शख्स ने तो फॉरेस्ट रेंज अधिकारी सी अनीता के सिर पर गन्ने से कई वार किए. कथित तौर पर हमला करने वाले लोग तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) के बताए जा रहे हैं. मामला तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के सिरपुर कगाजनगर का है और यह घटना शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के दौरान हुई. अधिकारी ने हमलावर शख्स की पहचान कर ली है. हमलावर का नाम कोनेरू कृष्णा है. वह स्थानीय निकाय का चेयरमैन है और इलाके के टीआरएस विधायक का भाई है.

तेलंगाना के प्राचीन मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के वास्ते 100 करोड़ रुपये

फॉरेस्ट गार्ड की टीम राज्य सरकार के आदेश के बाद इलाके में वृक्षारोपण के लिए गई थी. यह वृक्षारोपण अभियान कालेश्वरम इरीगेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो सीएम के चंद्रशेखर राव (Chandrashekar Rao) का दूसरा सबसे बड़ा सपना है. 

पुतला जलाते वक्त खुद ही जल गए भाजपा के 4 नेता, लापरवाही का केस हुआ दर्ज

महिला अधिकारी ने बताया कि वह लोगों को बता रही थीं कि वह सरकार के निर्देशों का पालन कर रही हैं लेकिन भीड़ में किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. पुलिस ने कहा कि वह हमलावरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करेगी.  


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Police, TRS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com