Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पुलिस ने एक पांच वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास फेंकने के मामले में आरोपी का रेखाचित्र जारी किया है।
डीएलएफ फेज-1 के पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने बताया कि यह रेखाचित्र एक 12 वर्षीय बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। यह लड़का पीड़िता का रिश्तेदार है और दो दिन पहले अपहरण के समय उसके साथ था।
लड़की को द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के एक पिलर के पास अर्ध चेतनावस्था में पाया गया। उसे गुड़गांव सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पाया कि उसके गुप्तांगो को बुरी तरह से चोट पहुंची है। इसके बाद लड़की को दिल्ली के एक अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया था।
अस्पताल के डॉक्टर बी के राजोरा ने कहा, हम बलात्कार की पुष्टि करते हैं और लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि यहां पर इस तरह के मामलों में प्लास्टिक सर्जरी करने की सुविधा नहीं है। सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत ‘स्थिर’ है और ‘खतरे से बाहर’ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गुड़गांव में बलात्कार, पांच साल की बच्ची से रेप, बलात्कार, Rape In Gurgaon, Rape With Five Year Old, Rape