विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Mar 15, 2015

प्रथम विश्व युद्ध की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी

Read Time: 2 mins
प्रथम विश्व युद्ध की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी
नई दिल्ली:

प्रथम विश्व युद्ध के सौ साल हो गए। इस लड़ाई में भारतीय सैनिकों के साहस और बहादुरी को याद करते हुए भारतीय सेना ने दिल्ली के मॉनेकशॉ सेंटर में एक प्रर्दशनी लगाई है। प्रर्दशनी देखने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

इस प्रदर्शनी को देख प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश हुए और इस प्रदशर्नी को दस दिनों तक बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकी ज्यादा से ज्यादा आम लोग इस प्रदर्शनी को देख सकें।

प्रदर्शनी में प्रथम विश्‍व युद्ध जैसे हालात फिर से बनाने की कोशिश की गई है। बात चाहे वेशभूषा की हो या हथियार की। इस लड़ाई में करीब 74 हजार भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि 60 हजार से ज्यादा घायल हुए थे। इस विश्व युद्ध में जितने भारतीय सैनिक मारे गए थे, उतने सैनिक आज़ादी के बाद हुए युद्ध में भी शहीद नहीं हुए हैं।

सौ साल पहले भारतीय सैनिकों ने असाधारण लड़ाई लड़ी। उस वक्त ये सैनिक बिट्रेन की ओर से लड़ने के लिए फ्रांस, पूर्वी अफ्रीका से लेकर ईराक तक गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हाथरस हादसा : इधर सीएम योगी घायलों से मिलने पहुंचे, उधर अखिलेश यादव ने पूछ लिए तीखे सवाल
प्रथम विश्व युद्ध की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी
2028 तक तैयार हो जाएगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का रोबोटिक वर्जन : NDTV से बोले ISRO चीफ
Next Article
2028 तक तैयार हो जाएगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का रोबोटिक वर्जन : NDTV से बोले ISRO चीफ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;