विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2020

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) की आज (गुरुवार) जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Also Read in
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था. (फाइल फोटो)
  • देश के पूर्व PM राजीव गांधी की आज जयंती
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
  • 20 अगस्त, 1944 को हुआ था राजीव गांधी का जन्म
नई दिल्ली:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) की आज (गुरुवार) जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजीव गांधी की जयंती पर एक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.'

बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त, 1944 को हुआ था. उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 2 दिसंबर, 1989 तक देश का नेतृत्व किया. वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे.

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक इलेक्शन रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ऐलम (LTTE) की आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी. कांग्रेस पार्टी आज के दिन को 'सद्भावना दिवस' के तौर पर मनाती है.

VIDEO: BJP का कांग्रेस पर वार- राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले थे चीन की पार्टी से पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Rajiv Gandhi Birth Anniversary, Rajiv Gandhi Assassination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com