प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तृणमूल कांग्रेस पर गोवा में हिंदू वोट विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने यह दावा खुले तौर पर किया है. उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए.' उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह बात कही. गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर भी सोमवार को वोटिंग हो रही है जहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपना आधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी है.
Uttarakhand : CM धामी और पत्नी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
तृणमूल कांग्रेस की नेता और गोवा की पार्टी प्रभारी महुआ मोइत्रा ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सुधीन धवालीकार (Sudhin Dhavalikar)नीत महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)के साथ हमारा गठबंधन इस तटीय राज्य में हिंदू वोटों के एकीकरण को रोक देगा. उन्होंने उत्तरी गोवा के संदर्भ में यह बात कही थी जहां MGP 13 से 14 सीटों में बीजेपी के साथ सीधे मुकाबले में है. महुआ ने कहा, यह ऐसी सीटें हैं जो कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं करेंगी. टीएमसी सांसद ने दावा किया था कि गोवा में कोई भी पार्टी, गठबंधन की मदद के बिना सरकार नहीं बना पाएगी. बता दें, चुनाव बाद MGP के साथ जल्दबाजी में किए गए गठबंधन ने बीजेपी को राज्य में वर्ष 2017 में सरकार बनाने में मदद की थी. 2017 में कांग्रेस ने राज्य में सबसे अधिक सीटें जीती थीं. धवालीकर को मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री बनाया गया था लेकिन 2019 में प्रमोद सावंत के सीएम पद संभालने के बाद धवालीकर को 'ड्राप' कर दिया गया था. इस चुनाव में MGP ने तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिलाया है. बीजेपी को यह गठजोड़ खटक रहा है और उसका कहना है कि दोनों पार्टियों की संस्कृति आपस में नहीं मिलती. गोवा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा टीएमसी और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मणिपुर : पहली बार बीजेपी ने दिए संकेत, बीरेन सिंह ही होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
यूपी के कानपुर की रैली में पीएम ने कहा कि महिलाओं ने जीत दिलाने के लिए बीजेपी का झंडा थाम लिया है. मेरी मुस्लिम बहनें बीजेपी को वोट करने के लिए अपने घर से बाहर निकल रही हैं. समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी 2022 में फिर हारने जा रहे हैं. जो लोग अपने परिवार का भला करना चाहते हैं, वे क्या आपका भला करेंगे? उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी जब चुनाव नतीजे आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं