10 बातें: भारत के लिए इसलिए खास है संयुक्त अरब अमीरात

10 बातें: भारत के लिए इसलिए खास है संयुक्त अरब अमीरात

UAE के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:

पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर हैं। 34 साल बाद कोई भारतीय पीएम यूएई की यात्रा पर है। 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वहां गई थीं। कई नजरियों से पीएम मोदी की यह यात्रा अहम बताई जा रही है। आइए जानें कि यूएई भारत के लिए क्यों और कितनी अहमियत रखता है:

1- भारत, यूएई का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।

2- यूएई में लगभग 30 फीसदी आबादी भारतीयों की हैं। वहां 26 लाख भारतीय हैं।

3- यूएई में बसे भारतीय हर साल भारत भेजते हैं 12 अरब डॉलर।

4- कच्चे तेल और ऊर्जा के क्षेत्र में यूएई अहम साझेदार है।

5- भारत में यूएई का निवेश 3 अरब डॉलर का है।

6- चीन, अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

7- 60 अरब डॉलर तक का द्विपक्षीय व्यापार है दोनों देशों के बीच।

8- साल 2014-15 में भारत का कच्चे तेल का छठा सबसे बड़ा निर्यातक रहा वह।

9- अपराधियों के वहां छिपने पर उन्हें भारत लाने के लिए सहयोग ज़रूरी है, और इस दृष्टि से भी हमारे यूएई से संबंध खास मायने रखते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10- एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में भारत की आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में विकास के लिए यूएई को वह एक अहम साथी के रूप में देखना चाहते हैं।