- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई 2025 को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने हैं.
- मोदी 24 वर्षों तक केंद्र और राज्य सरकारों में नेतृत्व करते हुए सभी एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं.
- वे आज़ादी के बाद जन्मे पहले PM हैं जो गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया है. पीए मोदी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए ये कीर्तिमान स्थापित किया है. पीएम मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे हैं. 25 जुलाई 2025 यानि आज नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बन गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. राज्य और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है.
प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, जो किसी गैर-हिंदी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं. 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिये हैं. आज वह इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
राज्य या केंद्र में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के प्रमुख के रूप में उनके लगभग 24 वर्षों के कार्यकाल में यह एक और मील का पत्थर है. प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के बारे में कुछ और रोचक बातें जानिए
- पीएम मोदी भारत की आज़ादी के बाद जन्मे पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री हैं.
- वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं.
- वह किसी गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं.
- वह भारत के सभी प्रधानमंत्रियों में किसी निर्वाचित सरकार (केंद्र और राज्य में) के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख हैं.
- वह प्रधानमंत्री के रूप में कम से कम दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं.
- वह दो बार पुनः निर्वाचित होने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं.
- वह लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं.
- वह इंदिरा गांधी (1971 में) के बाद बहुमत के साथ पुनः निर्वाचित होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.
- नेहरू के अलावा, वह किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन चुनाव जीतने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं.
- वह भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में से एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं. ये चुनाव हैं- 2002 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2007 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2012 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2014 लोकसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय मालदीव में हैं. ब्रिटेन से सीधे प्रधानमंत्री मोदी बीती रात मालदीव के लिए रवाना हो गए. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों की पूर्ण समीक्षा और ऐतिहासिक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं