- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-मालदीव के 60 वर्ष पूर्ण होने पर दोनों देशों के गहरे संबंधों को रेखांकित किया.
- भारत ने मालदीव को 565 मिलियन डॉलर ऋण सहायता देने का निर्णय लिया है, जिससे दोनों देशों की साझेदारी मजबूत होगी.
- प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय निवेश संधि और मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने की जानकारी दी है
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर हैं. मालदीव में पीएम मोदी ने कहा कि यह साल भारत और मालदीव अपने राजनयिक संबंधों के साथ 60 साल मना रहे हैं, लेकिन हमारे संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी है और समुद्र जितनी गहरी है. उन्होंने कहा कि हम केवल पड़ोसी नहीं हैं, सहयात्री भी हैं. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है. मालदीव भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और महासागर विजन में अहम स्थान रखता है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर भी गर्व है. आपदा हो या महामारी भारत हमेशा से फर्स्ट रेस्पोंडर बनकर साथ खड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि असेंशियल कमोडिटी उपलब्ध कराने की बात हो या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालना हो, भारत ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है. हमारे लिए दोस्ती पहले है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
565 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता देने का निर्णय
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डवलपमेंट पार्टनरशिप को नई उड़ान देने के लिए हमने मालदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने का निर्णय लिया है.
"आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए कई कदम उठाए हैं"- पीएम मोदी#Maldives | #PMModiInMaldives pic.twitter.com/HIFu2y4Wae
— NDTV India (@ndtvindia) July 25, 2025
द्विपक्षीय निवेश संधि को लेकर करेंगे बातचीत: पीएम मोदी
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं. निवेश को गति देने के लिए हम द्विपक्षीय निवेश संधि को फाइनल करने पर बातचीत करेंगे. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बातचीत शुरू हो गई है. हमारा लक्ष्य है फ्रॉम पेपर वर्क टू प्रोस्पेरिटी.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत मालदीव को उसकी रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में हमेशा सहयोग देगा. रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग आपसी विश्वास का परिचायक है. रक्षा मंत्रालय की इमारत का आज उद्घाटन किया जा रहा है, वह हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है. हमारी साझेदारी अब वेदर साइंस में भी होगी. मौसम चाहे जैसा हो, हमारी दोस्ती हमेशा साफ और स्पष्ट होगी.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम से रुपये और रुफिया में सीधे व्यापार कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से यूपीआई को मालदीव में बढ़ावा मिल रहा है, इससे पर्यटन और रिटेल दोनों को ताकत मिलेगी.
मालदीव को भारत से क्या मिला
- मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सीमा (Line of Credit) का विस्तार
- भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित ऋण सीमा पर मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों में कमी
- भारत और मालदीव ने मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू की
- भारत की बायर्स क्रेडिट सुविधाओं के तहत हुलहुमाले में 3,300 आवास इकाइयों को सौंपा
- अद्दू शहर में सड़क और जल निकासी प्रणाली परियोजना का उद्घाटन
- मालदीव में 6 बड़े प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
- 72 वाहनों और अन्य उपकरणों का हस्तांतरण
पीएम मोदी का मालदीव में शानदार स्वागत
इससे पहले, पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ वार्ता की, जिसमें व्यापार, रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. यह वार्ता दोनों देशों के रिश्तों में असहजता के दौर के बाद महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है. पीएम मोदी आज सुबह माले पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मुइज्जू और उनकी सरकार के कई शीर्ष मंत्रियों ने वेलेना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया.
इसके कुछ घंटों बाद उनका प्रतिष्ठित रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं