विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

मोसुल में मारे गए भारतीयों को लेकर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कहा- पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है देश

पीएम मोदी ने कहा कि लापता हुए इन भारतीय को सही सलामत भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज व उनके सहयोगियों ने हर संभव प्रयास किया था.  

Also Read in
मोसुल में मारे गए भारतीयों को लेकर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कहा- पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है देश
पीएम मोदी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: मोसुल में मारे गए भारतीयों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है. पीएम मोदी ने मोसुल में भारतीय की मौत की खबर मिलने के बाद ट्विट किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विदेश में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने कहा कि लापता हुए इन भारतीय को सही सलामत भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज व उनके सहयोगियों ने हर संभव प्रयास किया था.  

यह भी पढ़ें: इराक में 39 भारतीयों की मौत पर सुषमा स्वराज ने कांग्रेस से पूछा, क्या मौत पर भी राजनीति करेंगे?

हमारी सरकार विदेश में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुराक्षा को लेकर शुरू से ही प्रतिबद्ध रही है. गौरतलब है कि मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में मोसुल में कार्यरत 38 भारतीयों की मौत की खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन सभी लोगों के शवों को जल्द ही भारत लाने की कोशिशों में जुटी है. उन्होंने बताया कि सभी भारतीयों की पहचान डीएनए के आधार पर किया गया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com