प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन औषधि दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से देश के जन औषधि केन्द्रों के संचालकों और लाभार्थियों से बातचीत की. इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना यानि PMBJP एक अहम कड़ी है. ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है. मुझे बहुत संतोष है कि अब तक 6 हज़ार से ज्यादा जन औषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं. वीडियो कांफ्रेंस शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने जन औषिधि संचालकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप सभी को दूसरे जन औषधि दिवस की बहुत-बहुत बधाई. आज सप्ताह भर से मनाए जा रहे जन औषधि सप्ताह का भी आखिरी दिन है. इस प्रशंसनीय पहल के लिए भी आप सबका बहुत-बहुत अभिनंदन.
LIVE: Shri @JPNadda listening to PM Modi ji's address on Jan Aushadhi Diwas celebrations in Delhi. #JanJanTakJanAushadhi https://t.co/rQnLksorAp
— BJP (@BJP4India) March 7, 2020
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने कहा कि हर महीने करीब 1 करोड़ परिवार जन औषिधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं प्राप्त कर रहे हैं. बाजार की तुलना में जन औषिधि केंद्रों पर दवाई 50 से 90 फीसदी तक सस्ती मिल रही है. प्रधानमंत्री ने बताया अभी तक पूरे देश में करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के साथियों को 2000-2500 करोड़ रुपए की बचत जन औषधि केंद्रों के कारण हुई है.
Video: पीएम मोदी होली मिलन कार्यक्रमों में नहीं लेंगे हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं