पीएम मोदी आज जन औषधि दिवस के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से देश के जन औषधि केन्द्रों के संचालकों व लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह कोरोना वायरस को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे. बता दें कि जन औषिधि सप्ताह 1 से 7 मार्च को जनऔषधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुने हुए जन औषधि केन्द्रों के मालिकों और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. पीएमओ के ट्विवर हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की गई है. यह कार्यक्रम 11 बजे होगा, इसके बाद 11.30 मिनट पर पीएम मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे.
AIIMS के निदेशक ने कहा, "खाने वाली चीज या खाने वाले पदार्थ से इंफेक्शन नहीं होता"
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
Today, on Janaushadi Diwas, PM @narendramodi will interact with people from various Pradhan Mantri Bharatiya Janaushadi Pariyojana Kendras via video conferencing. This includes interactions with store owners and beneficiaries at selected stores.
— PMO India (@PMOIndia) March 7, 2020
Watch it 11 AM onwards....
प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की घोषणा पीएम मोदी ने की थी, ताकि रियायती दरों पर सभी को विशेषकर गरीब और वंचित लोगों को उच्च गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. देश के 700 जिलों में 6200 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर एहतियाती उपायों के तहत देशभर में होली और महिला दिवस समारोह से संबंधित कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है, जबकि शुक्रवार को दिल्ली के एक और व्यक्ति के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ देश में अब तक पुष्ट मामलों की संख्या 31 हो गई है.
Video: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने संसद में कोरोना को लेकर दिया बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं