विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2020

Coronavirus Lockdown News: 30 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं, 10 बड़ी बातें

Lockdown Extension: पीएम नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए (30 अप्रैल तक) बढ़ाया जा सकता है. साथ ही लॉकडाउन को 30 अप्रैल से आगे बढ़ाये जाने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है

Coronavirus Lockdown News: 30 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं, 10 बड़ी बातें
India Lockdown extension: PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8,356 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 909 नए मामले आए हैं और 34 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 716 लोग ठीक हुए हैं. 
  2. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और पंजाब ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे लेकर अभी कुछ ऐलान नहीं किया है. कहा जा रहा पीएम मोदी लॉकडाउन को जल्द नया ऐलान कर सकते हैं.
  3. देश कोरोना महामारी के बुरे दौर से गुज़र रहा है और लॉकडाउन जारी है. इस बीच, दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रह रहीं एक विदेशी मूल की महिला राजनयिक ने पुलिस के सामने लॉकडाउन मानने से साफ मना कर दिया. महिला उरुग्वे की राजनयिक है और जब शनिवार शाम करीब 6:30 बजे साइकिलिंग करने के लिए बाहर निकली तो पुलिस ने रोक लिया. महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप मेरा कुछ नहीं कर सकते और मुझे मास्क पहनने के लिए भी नहीं कह सकते.
  4. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा- "प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है. आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरू करने का फैसला ले लिया था. अगर इसे अभी खत्म कर दिया गया तो सारी कोशिशों पर पानी फिर जाएगा. लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला जरूरी है."
  5. कोरोना संकट और लॉकडाउन समेत अन्य उपायों पर शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की बैठक हुई. बैठक के बाद, पीएम मोदी ने लॉकडाउन (Lockdown) को दो सप्ताह के लिए और बढ़ाने के संकेत दिए हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन को बढ़ाने पर सहमति जताई है. 
  6. बिहार (Coronavirus in Bihar) में शनिवार को तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64 हो गई है. राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'एक दिन का दूसरा अपडेट. तीन नए मामले सामने आने के बाद बिहार में संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है. नवादा की रहने वाली 16 साल की लड़की और बेगूसराय निवासी 40 और 63 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे. संक्रमितों का पता लगा लिया गया है.'
  7. पीएम मोदी ने बैठक में कहा, ' लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है. जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है. देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया'
  8. बैठक के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्रियों की एक स्वर में राय थी कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए जिसका मोदी ने भी समर्थन किया. 
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट के कारण उत्पन्न स्थिति पर शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की, जिसमें ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन दो सप्ताह तक बढ़ाने का आग्रह किया. सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘‘अधिकांश राज्यों ने लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने का आग्रह किया था और सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है.''
  10. अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) का संकट लगातार गहराता जा रहा है. कोरोनावायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में दर्ज की गई हैं. यहां Covid-19 से मरने वालों का आंकड़ा 20,000 के पार पहुंच चुका है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को 20,000 से ऊपर पहुंच गई. वहीं, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर आ रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Lockdown, India Lockdown Extension, Lockdown Extension In India, Lockdown Extension, PM Narendra Mod
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com