विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

बीते तीन साल में PM मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये...

बीते तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हुई.

बीते तीन साल में PM मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये...
बीते तीन सालों में PM मोदी के विदेश दौरे में चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च हुए 255 करोड़ रुपये. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बीते तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हुई. विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2016-17 में 76.27 करोड़ रुपये तथा 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपये खर्च हुए.

मुरलीधरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2018-19 में 79.91 करोड़ रुपये खर्च हुए. 2019-20 के लिए बिल अभी प्राप्त नहीं हुआ है. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Foreign Trips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com