विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

4 सीजन और 48 एपिसोड वाली इस सीरीज के एक्टर्स से मिले PM मोदी, हीरो रह चुका सेना में कमांडो से लेकर पर्सनल बॉडीगार्ड तक

Fauda Web Series: फौदा के कलाकारों के साथ पीएम मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. तस्वीर में PM मोदी फौदा की स्टार कास्ट के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

4 सीजन और 48 एपिसोड वाली इस सीरीज के एक्टर्स से मिले PM मोदी, हीरो रह चुका सेना में कमांडो से लेकर पर्सनल बॉडीगार्ड तक
मशहूर इजरायली सीरीज फौदा के स्टार कास्ट से मिले PM मोदी
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के दौरान मशहूर इजराइल सीरीज फौदा के कलाकारों से मुलाकात की. X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "शुक्र है, इस बातचीत के लिए सिर्फ़ एक सेल्फ़ी की ज़रूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं! #फौदा." यह मुलाकात इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर इजरायल के उनके दो दिन के ऑफिशियल दौरे के दौरान हुई. फौदा के कलाकारों के साथ पीएम मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. तस्वीर में PM मोदी फौदा की स्टार कास्ट के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

फौदा की कास्ट से मिले पीएम मोदी

एवी इसाचारॉफ़ ने बाद में वही सेल्फ़ी अपने X हैंडल पर शेयर की और लिखा, "फौदा टीम के लिए आज भारत के PM मिस्टर @narendramod_ से मिलना, भारत में फौदा की लोकप्रियता के बारे में जानना और इजराइल और भारत में टीवी इंडस्ट्री के बीच भविष्य के सहयोग पर चर्चा करना एक बहुत बड़ा सौभाग्य था. इज़राइल आने के लिए धन्यवाद मिस्टर मोदी."

ये भी पढ़ें- Fauda एक्टर Lior Raz कहलाते हैं इजरायली जेम्स बॉन्ड, सेना में कमांडो से अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के बॉडीगार्ड और फिर एक्टर बनने तक का सफर

एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "हम, फौदा टीम, ज़ाची लेवी और अकी अवनी, भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मिले, जिन्होंने भारत में फौदा की तारीफ़ के बारे में बात की. और भारत में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत के बारे में भी बात की. मोदी को सीज़न पांच की एक झलक मिली."

फौदा के क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, लियोर रज़ और एवी इसाचारॉफ़, सीज़न 4 को प्रमोट करने के लिए इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल ऑफ़ इंडिया (IFFI) में शामिल हुए.

फौदा के बारे में

फौदा एक एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है और इसमें डोरन कैविलियो (रज़) का रोल किया है, जो एक अंडरकवर इज़राइली ऑपरेटिव है जो वेस्ट बैंक और गाज़ा में बड़े टारगेट का पीछा करता है. यह शो 2015 में शुरू हुआ था, इज़राइली नेटवर्क यस ओह पर डेब्यू किया था, और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद यह दुनिया भर में मशहूर हो गया. इसके 4 सीजन आ चुके हैं, जिसमें कुल 48 एपिसोड हैं. 

ये भी पढ़ें- 19 मार्च को रिलीज होगी टॉक्सिक, एक्टर ने पहले ही दे दिया रिव्यू, बोले- 500 करोड़ की फिल्म को 30 मिनट देखना मुश्किल

देश के लिए दुश्मनों से लड़े ये एक्टर

फौदा स्टार लियोर रज की कहानी बेहद अनोखी है. वह डिफेंस फोर्सेस का हिस्सा भी रह चुके हैं. एक्टिंग को अपना करियर चुनने के बाद भी जब देश को उनकी जरूरत पड़ी तो वह फिर से जंग के मैदान में उतर आए. अक्टूबर 2023 में लियोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह स्वयंसेवकों के समूह 'ब्रदर्स इन आर्म्स' के साथ मिलकर हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं. लियोर ने युद्ध के दौरान का अपने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस तरह लियोर न सिर्फ वेब सीरीज में अपने देश की खातिर जान की बाजी लगाते नजर आए हैं बल्कि असल जिंदगी में भी जब देश को उनकी जरूरत पड़ी तो सामने आकर खड़े रहे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Fauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com