कर्नाटक में बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां बोम्मई के शपथ ग्रहण को लेकर पीएम मोदी ने भी बधाई संदेश दिया वहीं पूर्व सीएम येदियुरप्पा की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कर्नाटक के विकास के लिए बीएस येदियुरप्पा के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता. दशकों तक उन्होंने कड़ी मेहनत की है. कर्नाटक के सभी हिस्सों तक गए और लोगों के साथ संबंध बनाया. सामाजिक कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की जाती है.
वहीं बोम्मई को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले बसवराज बोम्मई को शुभकामनाएं. वे अपने साथ समृद्ध विधायी और प्रशासनिक अनुभव ला रहे हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
No words will ever do justice to the monumental contribution of Shri @BSYBJP Ji towards our Party and for Karnataka's growth. For decades, he toiled hard, travelled across all parts of Karnataka and struck a chord with people. He is admired for his commitment to social welfare.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2021
बता दें कि पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने बोम्मई बधाई देते हुए ट्वीट किया था, 'मुझे भरोसा है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.' येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद भाजपा विधायकों की मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. बता दें कि बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी- भी शामिल थे. विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी. इससे पहले दिन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं