विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बोले, देश के परिदृश्य में त्रिपुरा की जीत बड़ी है

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही बीजेपी जीत के जश्न में डूबी हुई है. मंगलवार को संसद शुरू होने से पहले हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने पीएम का स्वागत नारे लगाकर किया. पीएम जैसे ही बैठक में पहुंचे सांसदों ने -जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है का नारा लगाया.

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बोले, देश के परिदृश्य में त्रिपुरा की जीत बड़ी है
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही बीजेपी जीत के जश्न में डूबी हुई है
  • सांसदों ने पीएम का स्वागत नारे लगाकर किया
  • उत्तर पूर्व के लोगों पर टिप्पणियां होती थीं और उन्हें बुरा लगता था
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही बीजेपी जीत के जश्न में डूबी हुई है. मंगलवार को संसद शुरू होने से पहले हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने पीएम का स्वागत नारे लगाकर किया. पीएम जैसे ही बैठक में पहुंचे सांसदों ने -जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है का नारा लगाया. इस दौरान पीएम ने आडवाणी को मिठाई खिलाई. इस मौक़े पर PM मोदी ने कहा कि त्रिपुरा की जीत देश के परिदृश्य में बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि छोटा राज्य है इसकी जीत का मतलब नहीं लेकिन ऐसा नहीं है.

BJP संसदीय दल की बैठक में नारों के साथ PM का स्‍वागत- जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है

पीएम मोदी ने कहा कि वो अपने को उपेक्षित महसूस करते थे इससे जुड़ाव महसूस होगा. उत्तर पूर्व के लोगों पर टिप्पणियां होती थीं और उन्हें बुरा लगता था. बीजेपी की जब भी कोई बड़ी जीत होती है, तो देश के किसी भी कोने की छोटी सी बात को बड़ा करके बनाया जाता है और दिखाया जाता है, जिस पर हमारे लोग भी कुछ बोल देते हैं. उन्‍होंने कहा कि जिससे इश्यू डायवर्ट हो जाता है अच्छा है दो दिन से इस तरह की कोई घटना नहीं हुई. 

वहीं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने सांसदों को नए बीजेपी मुख्यालय पर आने का न्योता दिया है. शाह ने आठ मार्च को सभी सांसदों को बुलाया है और इस मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. पीएम ने कहा कि नए भवन में प्रवेश करते ही जीत हुई है और आप सब भी वहां आइए.

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा : परीक्षा लिखते वक्त चेहरे पर रखें मुस्कान

इससे पहले सोमवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद संसद परिसर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने अभिवादन किया. मोदी का अभिवादन करने वाले सांसदों को क्षेत्र की एक विशेष चीज दी गई थी, जिसे स्कार्फ की तरह पहना जाता है. मोदी ने इसके बाद भाजपा सांसदों के साथ तस्वीर खिंचवाई और उसके बाद संसद में प्रवेश किया.

दोनों सदनों की कार्यवाही कथित पीएनबी घोटाले को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के चलते पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी. बीजेपी का त्रिपुरा में पहली बार सरकार बनाना तय है और पार्टी नगालैंड और मेघालय में भी सरकारों में अपने सहयोगी दलों के साथ हिस्सा होगी.

VIDEO: जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Bjp Tripura Victory, Tripura Assembly Election 2018, Tripura Assembly Election Results 2018, Parliamentary Board Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com