विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping को महाबलीपुरम में दिखाई अर्जुन की तपस्या स्थली

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) आज से दो दिनों के भारत दौरे पर हैं. चेन्नई पहुंचने पर उनका परंपरागत तरीक़े से शानदार स्वागत किया गया.

Also Read in
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) आज से दो दिनों के भारत दौरे पर हैं.
  • दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं चिनफिंग
  • पीएम मोदी ने दिखाए ऐतिहासिक स्थल
  • लुंगी में नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) आज से दो दिनों के भारत दौरे पर हैं. चेन्नई पहुंचने पर उनका परंपरागत तरीक़े से शानदार स्वागत किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और चिनफिंग महाबलीपुरम पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी इस मौक़े पर ख़ास तौर पर दक्षिण के परिधान लुंगी में नज़र आए. पीएम मोदी ने शी चिनफिंग को अर्जुन की तपस्या स्थली, पंच रथ, शोर टेंपल समेत अन्य स्थानों को दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी. बता दें कि चिनफिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए करीब 24 घंटे की भारत यात्रा पर आये हैं. तमिलनाडु से करीब 50 किलोमीटर दूर पुरातनकालीन तटीय शहर मामल्लापुरम में यह शिखर वार्ता होगी जो चीन के फुजियान प्रांत के साथ मजबूत व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के कारण अहम है.  

तमिलनाडु : महाबलीपुरम में चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग से मिले पीएम नरेंद्र मोदी 

चिनफिंग के साथ विदेश मंत्री वांग यी और चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जियेची भी आए हैं. दोनों ही भारत में अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग बातचीत कर सकते हैं.  दोनों पक्षों के अधिकारियों ने कहा कि मोदी-शी शिखर वार्ता में मुख्य रूप से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच द्विपक्षीय कारोबार तथा विकास सहयोग को कश्मीर मुद्दे पर मतभेदों तथा सीमा संबंधी जटिल विषय से अलग ले जाने पर ध्यान होगा. संबंधों में असहज स्थिति के बावजूद चिनफिंग के भव्य स्वागत के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xi Jinping, Xi Jinping And PM Modi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com