विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2011

पीएम के मीडिया सलाहकार की कार हुई चोरी

दिल्ली में बुधवार प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे की कार और लैपटॉप पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
New Delhi: दिल्ली में बुधवार प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे की कार और लैपटॉप पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चौंकाने वाले बात रही कि हरीश खरे का घर दिल्ली विधान सभा के पास के हाई प्रोफाइल इलाके में है। फिर भी चोरों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार चुरा ली। कार पर विशेष सुरक्षा का स्टीकर भी लगा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन घटना के 12 घंटे बाद भी चोरों का पता नहीं लग पाया है। चोरी कब और कैसे हुई इस बारे में न तो हरीश खरे और उनके परिवार ने कोई जानकारी दी है और न ही पुलिस ने।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मीडिया सलाहकार, हरीश खरे, कार चोरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com