विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

पीएम मोदी ने केरल में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, टूरिज्म पर फोकस, चुनावों पर नजर

पीएम मोदी ने कहा कि कोच्चि में बीपीसीएल परिसर चालू होने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी, तमाम प्रकार के उद्योगों को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे.

पीएम मोदी ने केरल में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, टूरिज्म पर फोकस, चुनावों पर नजर
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने पर्यटन क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में अच्छी वृद्धि की है'
कोच्चि:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार का केरल (Kerala) के कोच्चि में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि जो कार्य आज शुरू किए जा रहे हैं, वे विविध प्रकार के क्षेत्रों के हैं और इनसे भारत की आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि कोच्चि में बीपीसीएल परिसर चालू होने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी, तमाम प्रकार के उद्योगों को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. उन्होंने कहा कि भारत ने पर्यटन क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में अच्छी वृद्धि की है. विश्व पर्यटन सूचकांक में देश 65वें से 34वें स्थान पर पहुंच गया है. पीएम ने उद्यमियों से "अभिनव पर्यटन परियोजनाओं" को शुरू करने की अपील भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के छह हजार करोड़ रुपये के पेट्रो-रसायन परिसर को देश के नाम समर्पित किया. इसके अलावा उन्होंने विलिंग्डन द्वीप के अंतर्देशीय जलमार्ग के लिये रो-रो (रोल-आन, रोल-आफ) पोप सुविधा का भी उद्धाटन किया. 

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी ने तमिलनाडु के किसानों की इस बात के लिए की तारीफ

पीएम मोदी ने केरल की एक संक्षिप्त यात्रा के दौरान कोचीन बंदरगाह न्यास के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल और कोचीन शिपयार्ड के विज्ञान सागर परिसर का भी उद्घाटन भी किया. यह परिसर मरीन (सागरीय) इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान का परिसर है. उन्होंने यहां एक समारोह में कोचीन बंदरगाह न्यास के साउथ कोल बर्थ की आधारशिला भी रखी. इस बर्थ (घाट) से कोयले की ढुलाई होगी.

पीएम मोदी ने कोच्चि रिफाइनरी के समीप स्थित प्रोपलीन डेरिवेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (पीडीपीपी) का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हर साल काफी विदेशी मुद्रा की बचत होगी. इस संयंत्र में अभी मुख्य रूप से आयात किये जाने वाले ऐक्राइलिक एसिड, ऑक्सो-अल्कोहल और एक्रिलेट्स का उत्पादन होगा. 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख एल मंडाविया तथा वी मुरलीधरन ने यहां अंबालामेडु में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. 

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या तीन पर जिस रो-रो सुविधा का उद्घाटन किया उसमें दो नए रो-रो पोत लगाए जा रहे है. वे बोलगत्ती ओर विलिंगटन के बीच चलंगे और प्रत्येक पर एक साथ छह 20 फुटे ट्रक और तीन 20 फुटे ट्रेलर, तीन 40 फुटे ट्रेलन ट्रक और 30 यात्री चढ़ा सकते हैं. बताया गया है कि इस सेवा से परिवहन लागत और समय की बचत होगी तथा सड़कों पर जाम कम करने में भी मदद मिलेगी. (इनपुट भाषा से...)

कोरोना काल के बाद एक नई विश्व व्यवस्था उभरेगी: पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Kerala, PM Modi In Kerala, Kochi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com