विज्ञापन
This Article is From May 01, 2020

Coronavirus Lockdown: रेलवे अधिकारियों संग रेल मंत्री पीयूष गोयल की बैठक, फंसे हुए लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर चर्चा

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और अहम अधिकारियों के साथ बैठक की.

Coronavirus Lockdown: रेलवे अधिकारियों संग रेल मंत्री पीयूष गोयल की बैठक, फंसे हुए लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर चर्चा
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे अधिकारियों संग बैठक की. (फाइल फोटो)
  • पीयूष गोयल की अधिकारियों संग बैठक
  • स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर की चर्चा
  • देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव के चलते देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है. यह 3 मई तक लागू रहेगा. स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और अहम अधिकारियों के साथ बैठक की. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राज्य सरकारों की ओर से कुछ रेलवे जोनल को स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए निवेदन किया गया है. इस बारे में कोई फैसला होते ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

बता दें कि देश में प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है. लॉकडाउन के बीच रेलवे ने आज पहली ट्रेन चलाई है. सुबह साढ़े चार बजे तेलंगाना से 1200  प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेन झारखंड के हटिया के लिए रवाना हो गई. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए हर बोगी में 72 की जगह 54 लोगों को बिठाया गया है, यानी मिडिल बर्थ को हटा दिया गया है. इस बीच रेलवे और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसे लेकर रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और दूसरे अधिकारियों के बीच आज बातचीत भी हुई है.

बताते चलें कि दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक दो लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 32 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 35,043 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,993 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हुई है.

देश में अभी तक 1,147 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 8,889 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसके बाद 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की जनता को संबोधित करते हुए 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी. देश में लॉकडाउन 3 मई तक लागू रहेगा.

VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Goyal, Indian Railway, Special Train For Stranded People, Special Trains For Lobours, Covid 19 Lockdown, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com